Big Breaking- कुर्जी मोड़ पर पार्षद पति नीलेश यादव को गोली मारी,हालत चिंताजनक,भय का माहौल 

पटना।सुबह-सुबह पटना में दिल दहलाने वाली बड़ी वारदात हो गई। पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद सुचित्रा सिन्हा के पति पूर्व मुखिया नीलेश यादव को अपराधियों ने गोली मार दी।मिली जानकारी के अनुसार नीलेश यादव को 4 गोलियां लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।यह घटना उस वक्त घटी जब नीलेश यादव अपने आवास के समीप खड़े थे।स्थानीय लोगों के मुताबिक चार पहिया वाहन से आए अपराधियों ने घेर कर उन पर गोलियों की बरसात कर दी।उन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौका ए वारदात पर पहुंच चुकी है। इस वारदात की खबर फैलने के साथ-साथ राजधानी में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।सुचित्रा सिन्हा पटना नगर निगम के वार्ड 22 बी की  वार्ड पार्षद है। नीलेश मुखिया पिछले वर्ष शराब के मामले में जेल भी गए थे। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। दबंग स्वभाव के नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया की अदावत स्थानीय आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से पूर्व में भी रही है।

You may have missed