बिहार में अपराधी बेलगाम : रात के अंधेरे में बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय। बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिलें से आ रही है। जहां जिलें में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए कि निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। वही यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा स्थित जीनेदपुर के समीप की है। गोलीबारी में हुए जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव के रहने वाले अरविंद राय का 23 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। बता दे की घायल युवक शिवम कुमार CNG पेट्रोल पंप पर कर्मी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात पुराने घर से अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर नए घर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। वही गोली की आवाज सुनकर लोगों ने दौरा तो अपराधी मौके से फरार हो गया। वही घायल अवस्था में आनन-फानन में उस जगह से शिवम को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। परिजनों के द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वही इस मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल शिवम कुमार का पिता सूर्यगढ़ थाना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। फिलहाल युवक को अपराधियों ने किस लिए गोली मारी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।


