February 12, 2026

फतुहा: थाने द्वारा जब्त किए गए वाहनों से स्टेट हाइवे पर लगती है जाम

फतुहा। थाने द्वारा जब्त वाहनों को थाने के सामने ही सड़क पर खड़ी कर दी गई है। कुछ वाहन तो इस तरह से खड़ी कर दी गई है कि सड़क का अधिकांश भाग अतिक्रमित हो चुका है। नतीजा यह है कि स्टेट हाइवे पर चौराहा से लेकर महारानी चौक तक जाम हो जाती है। वाहनों की लंबी कतारें दोनों तरफ लग जाती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि इस जाम को हटाने में पुलिस को भी काफी पसीना छुटने लगता है। इस जाम से फतुहावासी अजीज आ चुके हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है कि इस सड़क पर जाम नहीं लगता हो। स्कूल बस जाम में फंस जाती है तो कभी एम्बुलेंस। विदित हो कि फैक्ट्री एरिया में आने-जाने वाले वाहन भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। फतुहावासियों सोशल मीडिया द्वारा भी प्रचारित कर जब्त वाहनों को सड़क किनारे से हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक स्थिति यथावत है। जिस तरह से जब्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ी की गई है, उससे हादसे को भी निमंत्रण मिलते नजर आती है। जब इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मनीष कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है। तकनीकी कारण दूर होते ही कुछ वाहन को वहां से हटा लिया जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन को खड़ी करने के लिए कोई जगह आवंटित नहीं है।

You may have missed