February 11, 2026

करोड़ों के लागत से बने मुसाफिर खाना में दबंगों ने पाल रखा है बकरी

फतुहा। कच्ची दरगाह स्थित करोड़ों के लागत से बने दो मुसाफिर खाना में बने कमरे को दबंगों ने सालों से कब्जा जमा रखा है। आवासीय परिसर भी बना रखा है और साथ में बकरी भी पाल रखा है। नतीजा यह है कि इबादत के लिए आने वाले मुसाफिरों को ठहरने के लिए मुसाफिर खाना में जगह नहीं मिलता है और बाहर में किसी तरह रहकर गुजारा करना पड़ता है। बाहर में उन्हें मंहगे किराए का रुम लेकर रहने को मजबूर होना पड़ता है। विदित हो कि मुख्यमंत्री के फंड से कच्ची दरगाह मजार के पास करोड़ों की लागत से दो मुसाफिर खाना का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण होते ही दबंगों ने इस पर कब्जा जमा लिया है। इस संदर्भ में इसे खाली कराने को लेकर की गई शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने का भी आदेश दिया गया था लेकिन आज तक इस मुसाफिर खाना को खाली नहीं कराया जा सका है। बाहरी लोगों के आने पर दबंगो द्वारा मारपीट किए जाने की भी सूचना है।

You may have missed