February 16, 2026

पटना पहुंची महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

पटना। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा डॉ. शरबत जहां फातिमा अध्यक्ष बनने के उपरांत आज पहली पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर पर बेहद उत्साह के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय नेता तथा कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस से जुड़ी कांग्रेसियों के द्वारा कई गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। वही इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख ध्येय महिला कांग्रेस को बेहद सशक्त और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति सशक्त अभियान एवं जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की कमेटी को मजबूत बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर जन अभियान चलाने की योजना है। प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को महिला कांग्रेस के साथ एकजुट करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी हैं। उसके निर्वहन में किसी प्रकार की भी कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के जनाधार को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस ग्राउंड स्तर पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करने का काम करेगी। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया चैयरमेन राजेश राठौड़, धनंजय शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, असफर अहमद मोहम्मद काशिफ यूनिस, दीपू, रूमा सिंह, सहित सैकड़ो महिलाओ ने स्वागत कियाl

You may have missed