February 16, 2026

औरंगाबाद में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट; खूब चली लाठियां, कई जख्मी

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें में बुधवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चली। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 23 स्थित काजी मुहल्ला का है। जख्मियों में उसी मुहल्ला निवासी मो. इस्लाम के 40 वर्षीय बेटा मो. रिंकू फारूकी, 53 वर्षीय मुशर्रफ फारुकी, मुशर्रफ फारूकी के 28 वर्षीय बेटा अनवर फारुकी, 25 वर्षीय बेटा कामिल फारुकी व 20 वर्षीय बेटा आलिम फारुकी शामिल है। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार काजी मोहल्ले में मोहर्रम की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान मोहर्रम के फातेहा का शीरनी बांटते समय कुछ लोगों का एक समूह आया और शीरनी (प्रसाद) छीनने लगा। शीरनी छीनने का जब विरोध किया तो कुछ लोग एक प्लानिंग के तहत लाठी-डंडे व तलवार से अचानक हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की गई। मारपीट की इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया गया और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

 

You may have missed