February 17, 2026

PATNA POLICE : सरकारी पिस्टल चमकाने वाला खगौल थाने का सब इंस्पेक्टर निलंबित, पिस्टल भी जप्त, जांच के आदेश

पटना। पटना पुलिस के द्वारा अपने ही एक सब इंस्पेक्टर पर कड़ी कार्रवाई की गई है। राजधानी के खगौल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनकी सरकारी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। दरअसल पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों के पास एक वीडियो संज्ञान में आया था। जिसमें खगौल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार द्वारा एक दूकान में जाकर सरकारी पिस्टल निकाल कर दूकान के काउंटर पर रखने और दूकानदार को धमकाने की बात प्रकाश में आई थी। इस संबंध में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका पिस्टल जप्त कर लिया गया है। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ को घटना की जांच कर 12 घंटे के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

You may have missed