February 17, 2026

कटिहार में रेलकर्मी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला शव

कटिहार। बिहार के कटिहार जिलें में 55 वर्षीय रेलकर्मी तेज बहादुर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना से घटनास्थल के आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है। सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत ओटी पाड़ा जीटीएस क्लब के नजदीक रेलवे क्वार्टर संख्या 720 के बाथरूम में नग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा हुआ शव बरामद हुआ है। तेज बहादुर यूपी के बलिया का निवासी है। वह एनएफ रेलवे कटिहार डिवीजन के जनरल स्टोर डिपार्टमेंट में वॉचमैन के पद पर तैनात थे। अपने क्वार्टर में पिछले कई सालों से अकेले रह रहे थे। स्टोर डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित कनक ने बताया कि तेज बहादुर पिछले 24 वर्षों से निरंतर एनएफ रेलवे कटिहार डिवीजन में अपनी सेवा दे रहे हैं। 24 जुलाई की नाइट ड्यूटी आॅफ कर 25 जुलाई को अपने क्वार्टर आ गए थे। आज 26 तारीख को स्थानीय वार्ड पार्षद दिनेश पांडे के द्वारा उनकी मौत की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना सहायक थाना पुलिस को दी गई। 11:15 बजे सहायक थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव की शिनाख्त की। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी बसंती देवी, पुत्री सुनीता चौहान, दो पुत्र विश्वजीत चौहान एवं अजीत चौहान हैं। सभी बलिया में ही रहते हैं।

You may have missed