February 17, 2026

PATNA : स्कूल से रहस्मय तरीके से गायब हुआ आभूषण कारोबारी का बेटा, पिता ने थाने में दर्ज करवाई प्राथमिक

पटना। राजधानी पटना से अपहरण से जुड़ा मामला सामने आ रही है। जहां LKG के छात्र का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। वही यह पूरा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र का है। अपहृत छात्र का नाम शिवम कुमार है। मिली जानकरी के अनुसार, शिवम का अपहरण स्कूल से हुआ है। वहीं इस घटना के बाद स्कूल के साथ-साथ परिजनों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, बाढ़ वाजिदपुर रोड स्थित संडवार कान्वेंट के LKG का छात्र शिवम कुमार का स्कूल से ही अपहरण हो गया है। परिजनों ने बताया की सुबह 9 बजे शिवम कुमार को स्कूल गेट पर छोड़ कर गए थे। जिसके बाद ही उनके बच्चे का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा कि पिता के जाने के कुछ देर बाद ही कोई व्यक्ति द्वारा स्कूल में जाकर बच्चे को बुलाकर बाहर लाया गया। दोपहर को जब बच्चे के पिता स्कूल में बच्चे को खाना देने गए तो पता चला कि बच्चा वहां नहीं है। बच्चे के नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सूचना मिलने पर ASP समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, बच्चे के पिता और प्रत्यक्षदर्शी बच्चे को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

You may have missed