February 16, 2026

सीवान में बंदूक की नोक पर लूट, नकाबपोश अपराधियों ने बैंक कर्मी से छीने 1.20 लाख रुपए

सीवान। बिहार में अपराधिक घटना चरम पर है। हत्या के बाद लूट व छिनतई प्रदेश की बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी कड़ी में आज सीवान में बंधन बैंक के कर्मी से अपराधियों ने 1 लाख 20000 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वही यह पूरी घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार के पास नेवारी मोड की है। जहां बंधन बैंक के एक कर्मी सौरभ कुमार क्षेत्र में पैसा वसूलने और मीटिंग करने पहुंचे थे। सौरभ कुमार ने विभिन्न स्थानों से कुल 1 लाख 20000 रुपए का कलेक्शन किया था। उस रुपए को लेकर वो रघुनाथपुर बाजार स्थित बंधन बैंक में जा रहे थे। वही यह पूरी वारदात सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे नेवारी मोड़ के पास एक बाइक सवार नकाबपोश अपराधी हथियारों से लैस होकर उन्हें घेर लिया। तीनों अपराधियों ने बाइक रुकवा कर हथियार का भय दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और वहां से फरार हो गए। वही सौरभ ने इसकी सूचना बैंक को दिया। बैंक के अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और लूट की सूचना पुलिस को दिया। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में लूट छिनतई और हत्या जैसी घटनाएं घटती रहती है। पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वही इस घटना के बाद रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा

You may have missed