February 16, 2026

पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 59 वाहनों को असल मालिक को सौपा, 23 अपराधी गिरफ्तार

पटना। पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पटना पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस आए दिन चोरी की गई मोबाइल, वाहनों को बरामद कर उन्हें उसके असली मालिक को लौटा रही है। साथ ही पुलिस कई अपराधियों को भी गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज पटना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चोरी की अबतक 59 वाहनों को बरामद कर लिया है। दरअसल, पटना पुलिस ने ठानालिया है की चोरी के वाहनों को बरामद कर उसे उनके असल मालिकों को है लौटना। बता दे की पटना पुलिस जनवरी से अबतक 59 चोरी के वाहन को बरामद किया है, जिससे थानों के मल्खानों का प्रेशर कम होने की बात कही जा रही है। वही राजधानी में चोरी के बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पटना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत उन शातिर चोरों पर अपनी पैनी निगाह बनाये हुए है। जो वाहनों की चोरी किया करता है और इसी कड़ी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बता दें कि पुलिस ने अब तक कुल 59 वाहनों की बरामदगी के साथ कुल 23 लोगों की गिरफ़्तारी किया है। वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल SP वैभव शर्मा ने बताया है कि बरामद 59 वाहनों को उनके असल मालिक को कोर्ट के कागज देखकर उन्हें वापस किया जा रहा है। फिलहाल 15 चोरी हुए वाहन जिसमें 11 बाइक, दो ट्रेक्टर, एक स्कॉर्पियो और, एक टेम्पो उनके मालिक को सौंपा जा रहा है। वही बाकी वाहनों के असल मालिकों द्वारा कोर्ट के रिलीज ऑर्डर पर उन्हें वापस किया जाएगा।

You may have missed