February 17, 2026

यूपी से आ रही ऑटो के तहखाने में मिली 744 बोतल शराब, मौके से एक तस्कर गिरफ्तार

बक्सर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। फिर भी धंधेबाज शराब तस्करी के अलग-अलग तरीके अपना रहे है। बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के पास खाली ऑटो शराब से भरी पाई गई। बता दे की तस्कर द्वारा कमाई के के लिए ऑटो में तहखाना बना शराब तस्करी करता था। हालांकि, शनिवार को दोपहर DIU और एएलटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। वही मौके से एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस को सुचना मिली की यूपी से शराब भरकर डुमरांव की तरफ एक ऑटो आ रहा है। जिसमें बड़ी मात्रा में शराब की खेप है। जिसे एकवनी में खपाया जाना है। सूचना मिलते पुलिस अलर्ट हो गई। बता दे की पुलिस डुमरांव स्थित केनरा बैंक के पास वाहन जांच अभियान चलाने लगी। पुलिस द्वारा हर एक वाहनों की बारीकी से जांच किया जा रहा था। इसी दौरान एक ऑटो वहां पहुंची, जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें बने गुप्त तहखाने से कुल 744 शराब की बोतल बरामद किया गया। वही इस मामले को लेकर SDPO आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना के पश्चात शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए ऑटो के चालक विनोद यादव पिता टुनटुन यादव ग्राम एकवनी को थाना डुमरांव से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन एकवनी गांव के ही नारायण उपाध्याय की है। वाहन को जब्त कर थाने भेज दिया गया है। SDPO ने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की सख्ती और जांच अभियान परस्पर जारी रहेगी और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed