February 17, 2026

मुजफ्फरपुर में पोखरा से 20 वर्षीय युवती की मिला शव : 15 दिन पहले हुई थी शादी, मामले की जांच में जुटी प्रशाशन

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव पोखर में मिला। वही यह पूरी घटना जिलें के सकरा थाना क्षेत्र इलाके का है। वही इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वही इस ने मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। मिली जानकरी के अनुसार, विवाहिता की 3 शादी हो चुकी है। 15 दिन पहले तीसरी शादी हुई थी। वही इससे पहले 2 शादी हो चुकी है। लेकिन, दोनो शादी टूट गई थी। वही इसके बाद तीसरी शादी मंदिर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ अनबन होने लगी। इसके बाद पति लड़की को रखने से इंकार कर दिया, जिसके बाद वह अपने मायके पहुंच गई। शनिवार को उसका शव इलाके में ही पोखर से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान सकरा इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया की उसकी बहन की पहले दो शादी हो चुकी है। तीसरी शादी 15 दिन पहले हुई थी। वह थोड़ी परेशान भी थी। शादी सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में हुई थी। बहन का शव पोखर से मिला है। पिता की 3 साल पहले ही मौत हो चुकी है। मां घर पर है। शादी टूटने के बाद पंचायती भी हुई थी। लेकिन, फिर भी बहन को अपनाया नही गया। जिससे वह काफी दुखी थी। वही इधर मामले में सकरा पुलिस का कहना है की घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजन को सौंप दिया गया है। परिजन के बयान के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

You may have missed