February 17, 2026

राउज एवेन्यु कोर्ट मे आईआरसीटीसी घोटाले पर सुनवाई टली, लालू परिवार की जमानत पर 22 जुलाई को बड़ा फैसला

दिल्ली/पटना। आईआरसीटीसी घोटाले में आरोपित राजद सुप्रीमो लालू यादव के मामले में शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट मे सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 22 जुलाई को होगी। लालू के रेलमंत्री रहते रेलवे के 2 होटलों के लीज से जुड़े इस आईआरसीटीसी घोटाले में लालू जमानत पर हैं। उनके खिलाफ आज की सुनवाई बेहद अहम थी लेकिन अब 22 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी। लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। इस दौरान आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित दो होटलों को लीज पर निजी कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि होटलों को प्राइवेट कंपनी को लीज पर देने के एवज में लालू परिवार को कंपनी ने पटना के बेली रोड स्थित करीब 3 एकड़ की कीमती जमीन मिली थी। इसी मामले में लालू यादव और परिवार के अन्य सदस्य सहित कई सहयोगियों पर सीबीआई ने पहले ही शिकंजा कस रखा है। इसी मामले में फ़िलहाल सभी आरोपित जमानत पर हैं। इसी को लेकर राउज एवेन्यु कोर्ट मे सुनवाई होनी थी लेकिन अब 22 जुलाई को मामले में अगली सुनवाई होगी। उस दिन कोर्ट मामले में अपना अहम फैसला सुना सकता है। लालू यादव पहले से ही रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में आरोपित हैं। उसी से जुड़ा यह एक और मामला है जिसमें लालू यादव पर आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित दो होटलों को लीज पर देने के बदले जमीन हड़पने का आरोप है।

You may have missed