February 17, 2026

पटना जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान जारी, ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालो की खैर नहीं

पटना। पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मंडल के पटना जंक्शन स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वही इस अभियान में पटना जंक्शन स्टेशन के सभी ऋडइ, प्रवेश/निकास द्वार एवं प्लेटफार्मो पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये। गाड़ी संख्या 12391 राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस एवं पटना जंक्शन पर रुकने वाली अन्य ट्रेनों के अउ कोचों में गहनता से सघन टिकट जांच की गई। पटना जंक्शन पर जांच के दौरान 1739 बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले पाये गये जिनसे पेनाल्टी के तौर पर 8,60,820/- रुपये राजस्व अर्जित किया गया तथा 60 यात्रियों को, जो जुमार्ना नहीं दे पाये, उन्हें माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट/पटना के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया दानापुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट के यात्रा करते हुए लोगो से रेलवे एक्ट के तहत जुलाई माह में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 47,185 लोग पकड़े गए जिनसे जुमार्ने के राशि के रूप मे 2,63,45,028/- रुपए दंड स्वरूप लिया गया। वही इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए। वही इस टिकट जांच अभियान में वाणिज्य के अधिकारी एवं कर्मी सहित RPF एवं GRP कर्मी भी शामिल रहे। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

You may have missed