November 20, 2025

जम्मू कश्मीर में आतंकीयों ने बिहारी मजदूर को बनाया निशाना, घर में घुसकर 3 को मारी गोली

पटना। जम्मू कश्मीर में इन दिन टार्गेट किलिंग की कई घटनाए हुई है। बताया जा रहा है की जम्मू कश्मीर के शोपियां जिलें में आतंकवादियों ने बिहार मूल के 3 श्रमिकों को गोली मार दी है। बता दे की शोपियां में गुरुवार को एक बड़ी कायराना वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें बिहार के 3 लोगों को गोली मार दी गई। आतंकियों ने गगरान इलाके में 3 प्रवासियों को गोली मारी है। मिली जानकरी के अनुसार, देर शाम करीब 8:45 बजे असलहों से लैस 2 नकाबपोश व्यक्ति गैर स्थानीय श्रमिकों के किराए के मकान में घुस गए। उन्होंने गोलीबारी करके 3 बिहारी मजदूरों को घायल कर दिया। यह मकान स्थानीय वकील इरशाद हुसैन सोफी का है जो गगरान का निवासी है। वही घायल हालत में मजदूरों को पास के जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद SMHS श्रीनगर भेजा दिया गया है। वही कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से घायल होने वाले मजदूरों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के अनमोल कुमार, हिरालाल यादव और पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। सभी का उपचार चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी है। वहीं, इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed