PATNA : मसौढ़ी में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लोगों ने जमकर किया हंगामा, बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

पटना। बिहार के मसौढ़ी में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लोगों ने जमकर बवाल किया है। स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर घंटों बवाल काटा और बिजली विभाग के प्रति जमकर नारे बाजी की है। लोगों का कहना है कि, बार बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिले के सती स्थान मोहल्ले में आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलते रहती है। बीते दो दिनों से एक बार फिर से मसौढ़ी के सती स्थान मोहल्ले स्थित मेन रोड का ट्रांसफर खराब हो गया है। जिसकी वजह से दो दिन से मोहल्ले में बिजली बाधित है। इन सब से परेशान होकर आज मोहल्ले वासियों ने मसौढ़ी के कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का आरोप है कि हमारे मोहल्ले में जो ट्रांसफार्मर है वह सड़क के तीन मुहानी पर होने की वजह से बार-बार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो जाता है। जिसकी वजह से आए दिन मोहल्ले की बिजली बाधित रहती है। बीते दो दिनों से बिजली ना रहने की वजह से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ना रहने की वजह से हमारे घरों में पीने का पानी तक नहीं है। ऊपर से यह गर्मी अलग से जान मार रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक हमारे इस समस्या का कोई अस्थाई निराकरण नहीं किया जाता तब तक हम सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। सड़क जाम की वजह से मसौढ़ी-पाली मेन रोड और मसौढ़ी-तितमास मेन रोड घंटों से जाम हो गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

You may have missed