August 28, 2026

PATNA : दीघा घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबा युवक, मौत

पटना। राजधानी पटना के दीघा घाट में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद हुई। युवक नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। शव को वहां मौजूद गोताखोरो ने बाहर निकाला। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नहाने घाट पर आया था। जब आसमान में बादल छाए और धूप कम हुई तो वह नहाने लगा। वह किनारे पर ही नहा रहा था। नहाते- नहाते वो गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक डूब चुका था। आस पास मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला। बाहर आने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान कर ली गई है। युवक का नाम दीपक झा के रूप में हुई और वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। पिता का नाम पुस्पेंद्र झा है। युवक पाटलिपुत्र थाना के इंद्रपुरी में रहता था। दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक नहाने आया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गाया।

You may have missed