लाखों की संख्या में पटना पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी : विधायकों के घर व विधानसभा का घेराव करने की तैयारी, भाजपा 13 को करेगी विधानसभा मार्च

पटना। नीतीश सरकार द्वारा शिक्षक बहाली के खिलाफ विधानसभा के मानसून सत्र के बीच आज 11 जुलाई को हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना पहुंचे हैं। बता दे की सभी सुबह 11 बजे से धरना देंगे। वही आज गर्दनीबाग धरना स्थल पर में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ बिहार राज्य पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सहित अन्य शिक्षक संघों द्वारा धरना दिया जाएगा। माना जा रहा हैं की तमाम शिक्षक संघ विधानसभा का घेराव भी कर सकते हैं। बता दे की प्रदेश में शिक्षक बहाली नीति के खिलाफ बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रारंभिक शिक्षक संघ व तमाम शिक्षक संगठन आज 11 जुलाई को पटना में सुबह के समय विधायकों के आवास का घेराव करने के साथ-साथ विधानसभा घेराव करने की तैयारी में हैं। BPSC परीक्षा में शामिल होने के विरोध में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। वही इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सभी राजनीतिक दल से मिलकर प्रदर्शन के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
13 को BJP का है विधानसभा मार्च
वही भाजपा ने शिक्षक अभ्यर्थियों के पक्ष में सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। बिहार BJP की ओर से 13 जुलाई को विधानसभा मार्च का ऐलान किया गया है। 13 जुलाई को बिहार बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च करेंगे। यह मार्च केवल रूट तक सीमित नहीं रहेगा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा था की 13 जुलाई को विधानसभा मार्च तो होगा। वही इसके साथ ही मानसून सत्र में सदन के अंदर भी सरकार को घेरेंगे। वही आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि पूर्व से जो नियोजित शिक्षक हैं जैसे कि CTET,BTET हैं उन्हें भी अब एक BPSC की परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद वह राज्य कर्मी बन सकते हैं, और साथ ही जो वेतनमान है वह बहुत ही छोटा वेतनमान है। हमारी मांग है कि हमें बिना किसी शर्त बिना किसी परीक्षा के राज्य कर्मी का दर्जा दीजिए। शिक्षक अभ्यर्थियों कि मांग है कि ‘डोमिसाइल नीति’ को वापस से लागू कर देना चाहिए। बता दें कि इसको लेकर बीते दिनों लगभग 2 हजार की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतरे थे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था।

You may have missed