नवादा में निगरानी विभाग के हाथ लगा घूसखोर दरोगा : मामल रफदफा करने के लिए मांगे थे 1 लाख, रंगेहाथ गिरफ्तार

नवादा। बिहार के नवादा में निगरानी विभाग ने बड़ी कारवाई की है। बता दे की नगर थाना में तैनात SI लालबाबू यादव को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। बता दे की दहेज हत्या कांड में आरोपी का नाम हटाने को लेकर पैसे की मांग की गई थी। बता दे की नवादा नवीन नगर के रहने वाली ममता कुमारी ने घूस मांगने वाले SI के खिलाफ निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद निगरानी विभाग ने करवाई की है। सोमवार को निगरानी विभाग की टीम नवादा पहुंची जहां रंगे हाथ SI को गिरफ्तार कर लिया है। वही कांड संख्या नवादा नगर थाना क्षेत्र के नगर थाना में 179/23 दहेज के ख़ातिर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 4 लोगों को अभियुक्त बनाया था। इसमें सुरेश राजवंशी, बसंती देवी, परमेश्वर राजवंशी व मंटू कुमार पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा था। इसी आरोप नाम हटाने को लेकर SI ने 1 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामला की सत्यापन किया। वही इस जांच में मामला सत्य पाया गया। पैसा लेते हुए नवादा नगर थाना क्षेत्र के यमुना पर गेट के पास वर्दी में तैनात एसआई को 1 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जिले के पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की टीम ने अधिसूचना जारी में बताया कि वरीय अधिकारी को पैसा देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। वही इस घटना ने नवादा पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
