February 16, 2026

किसी के पीछे दौड़ने से कोई नेता नहीं बनता : पीके का सम्राट चौधरी पर तंज, कहा- बिहार में नेता बनने के लिए बड़े बाप का लड़का होना जरूरी

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों ‘जन सुराज यात्रा’ पर है। इसी कड़ी में आज वे समस्तीपुर पहुंचे। जंहा उन्होंने बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे फिर लालू की सरकार में भी मंत्री बने। वह बाद नीतीश की सरकार में मंत्री पद मिला। वे किस जाति से आते हैं, ये कहना ठीक नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा की बिहार में नेता बनने के लिए बड़े बाप का बेटा होना जरूरी है, क्योंकि तभी जाति का ठप्पा लगेगा। ये उक्त बाते पीके ने समस्तीपुर के मोहनपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहीं। पीके ने आगे कहा कि राजनीति में सिर्फ वही आ सकते हैं, जिनके माता-पिता, परिजनों के पास पैसा हो। बीते 30 सालों में बिहार में 1,250 परिवार के लोग ही विधायक, सांसद बने। पीके ने कहा कि युवा वर्ग नेता बनने की चाह में राजनीतिक संगठनों से जुड़ जाते हैं और वही नेता उन्हें जेल भरो, रोड पर बैठो, भीड़ का हिस्सा बनने जैसे कामों में लगाते हैं। कुछ सालों के बाद उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है। 100 में से 80 युवा 30-32 की उम्र तक राजनीति छोड़ देते हैं। पीके ने आगे कहा की जो बच जाते हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां नोटपैड पकड़ा देती हैं और वे छूट भइया दलाल बन जाते हैं। छोटे-मोटे काम कराने के लिए सरकारी मुलाजिमों को पैसे देते हैं और खुद भी दलाली से कमाते हैं। गांव-समाज में उनकी छवि चालू पुर्जे वाली बन जाती है। किसी के पीछे दौड़ने से कोई नेता नहीं बनता, अगर आपको नेता बनना है, तो समाज से जुड़ें। 100-500 लोग आपके पीछे घूमने चाहिए, तो आप नेता बन जाएंगे।

You may have missed