गृह प्रवेश पर गंगा में आए नहाने एक ही परिवार के चार बच्चे डूबे : 3 सकुशल बाहर निकले, एक लापता
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां गंगा में नहाने के दौरान चार बच्चे गंगा नदी में डूबने गए है। हालंकि, तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है, वहीं एक बच्चा अभी भी लापता है। जिसकी खोज जारी है। मिली जानकरी के अनुसार, सभी बच्चे गंगा में नहाने के लिए रिकाबगंज घाट पहुंचे थे। इसी बीच चारों बच्चे गंगा में डूबने लगे जिसमें से 3 बच्चे सकुशल निकलने में कामयाब रहे। वहीं एक बच्चा अभी भी लापता बताया जा रहा है। बता दे की यह पूरा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज गंगा घाट का है। जहां एक ही परिवार के 4 बच्चे गंगा में नहाने के लिए रिकाबगंज घाट पर पहुंचे थे। वही नहाने के दौरान चारों बच्चे डूबने लगे। हालांकि, चारों बच्चों में से एक लड़के को तैरने आता था उसने अपने साथ 3 लड़को को गंगा से सकुशल निकालने में कामयाब रहा, लेकिन एक अन्य बच्चा अभी लापता है। बता दें कि लापता बच्चा राकेश कुमार तेरसिया 10 नम्बर का रहने वाला है। उसका पता अब तक नही चल पाया है। वही इस घटना के बारे में चचेरे भाई धीरज ने बताया कि राकेश दियारा के तेरसिया 10 नम्बर का रहने वाला है। वह पटनासिटी मालसलामी के शरीफागंज में अपने परिवार सुरेश पासवान के यहां गृह प्रवेश में आया था। वहीं इस दौरान 4 युवक गंगा स्नान के लिए पहुंच गए औऱ नहाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। इसके बाद NDRF की टीम को भी घटनास्थल को बुला लिया गया है और लापता बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी गई है। वही इस मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुंची हुई है।


