September 17, 2025

कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पैर फिसल कर गिरे राज्यपाल, मचा हड़कंप

पटना। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गुरुवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जाते समय लड़खड़ाकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। राज्यपाल पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। राज्यपाल को मुंगेरीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। उसके ठीक पीछे पटना डीएम डा.चन्द्रशेखर थे। वह हॉल की तरफ बढ़े। बारिश की वजह से मैट भगा था। मैट पर चलते समय उनका पैर फिसल गया। वह लड़खड़ा गए और गिर पड़े। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। उन्हें दौड़कर उठाया। पटना में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल की बिछाया गया मैट भीगा था। इसकी वजह से फिसलन थी। राज्यपाल का कारकेड पहुंचा था। बारिश की वजह से वह सीधे हॉल में जाने लगे। इसी दौरान पैर फिसल गया और हादसा हो गया। राज्यपाल को मामूली चोट आई है। हालांकि राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी स्व मुंगेरी लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वतंत्रता सेनानी मुंगेरीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में एक दिन पहले अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए थे। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी। सीएम के जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी पहुंचे थे।

You may have missed