October 15, 2026

समस्तीपुर में चोरो का आतंक : बैंक कर्मी समेत दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण सहित 65 हजार नगद ले उड़े चोर

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिलें में गुरुवार रात चोरों ने SBI की महिला बैंक कर्मी सहित 2 घरों से 5 लाख से अधिक की चोरी की। वही चोरों ने दोनों घर से गहना व करीब 65 हजार नगद की चोरी की। बता दे की इस चोरी की भनक घर वालों को सुबह नींद खुलने के बाद लगी। बताया जा रहा है की चोर छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। वही इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जूट गई है। चोरी जिले के दलसिंहसराय थाने के रामपुर जलालपुर वार्ड संख्या 18 में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, चोर SBI की महिलाकर्मी सोनावती देवी के घर में छत के रास्ते घर में घुसकर घर के आलमारी में रखा हुआ 25 हजार रुपए नकद के साथ 3 बेटियों की करीब 4 लाख रुपए के सोना व चांदी का जेवर ले गए। इतना ही नहीं चोरों के पास ही स्थित स्व दिनकर महतो के पुत्र किसान शम्भू महतो के घर में घुस कर समूह से उठाया गया 40 हजार रुपए की चोरी कर चोर फरार हो गए। महिला बैंक कर्मी सोनवती देवी ने बताया कि वह अपने बेटी के साथ गर्मी के कारण घर के छत पर सो रही थी। वही इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे से घर के छत पर चढ़ कर अंदर प्रवेश किया। वही इधर, चोरी को घटना की स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रशिक्षु DSP सह दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणी त्रिपाठी ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। जल्द ही इस मामले में चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

You may have missed