February 15, 2026

अररिया में सेक्स रैकेट का खुलासा : पुलिस ने होटल में की रेड, मौके से 9 युवती व होटल मालिक गिरफ्तार

अररिया। बड़ी खबर अररिया से आ रही है। बता दे की अररिया में आज पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। बस स्टैंड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। वही जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त 9 युवती और होटल मालिक समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, होटल एसडीएम में गुप्त सूचना के आधार पर रेड की गई। जिसमें 9 युवतियों को पकड़ा गया है। वही होटल पैराडाइज के मालिक संजय मिश्रा और एक अन्य पुरुष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों को नगर थाना लाया गया है। जहाँ पुलिस उनसे सघन पूछताछ कर रही है। यह पूरी कार्रवाई नगर थाना पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हडकंप मच गया है।

You may have missed