राजद प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिए गए जगदानंद सिंह,राजद राज्य परिषद के बैठक में हुई घोषणा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की सभा में राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुन लिए जाने की घोषणा की गई। आज से जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हो गए। राजद के की ओर से पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने इसकी औपचारिक रूप से घोषणा की।

इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में उनके साथ तेजप्रताप यादव, रामचंद्र पूर्वे, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद नहीं रहे।उनकी गैरमौजूदगी में जगदानंद सिंह को निर्वाचन का प्रमाण-पत्र दिया गया।
इसके पहले पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष रांमचंद्र पूर्वे को फिर से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने को कहा था। लेकिन, स्वास्थ्य आदि कारणों से उनके मना कर दिये जाने के बाद जगदानंद सिंह ने परचा दाखिल किया।
बता दें कि लालू परिवार के करीबी माने जाने वाले जगदानंद सिंह रामगढ़ से लंबे समय तक एमएलए, बक्सर से एक बार सांसद और राजद सरकार में जल मंत्री रह चुके हैं. जगदानंद सिंह की छवि एक ईमानदार के तौर पर होती है।
वर्ष 1997 में राजद के गठन के बाद जगदानंद सिंह छठे प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। पार्टी के पहले अध्यक्ष कमल पासवान थे। इसके बाद क्रमश: उदय नारायण चौधरी, पीतांबर पासवान, अब्दुल बारी सिद्दीकी और रामचंद्र पूर्वे प्रदेश अध्यक्ष बने।