November 12, 2025

पटना में महिला चोर गैंग सक्रिय, वट सावित्री की पूजा कर रही औरतों के जेवरात पर किया हाथ साफ़

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वही यह ताजा मामला जक्कनपुर की है। जहां बेखौफ चोरों ने वट सावित्री की पूजा कर रही महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दयानन्द कन्या विद्यालय के समीप वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं के सोने के आभूषणों की चोरी हो जाने का मामला सामान आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जक्कनपुर थाना इलाके की कुछ महिलाऐं एक साथ पूजा कर रही थी। वही इसी दौरान महिला गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि महिलाएं के पूजा-पाठ करने के दरम्यान महिला चोर गैंग ने 3 से 4 महिलाओं के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ़ कर दिया है। वही महिलाओं ने जब अपने आभूषण नहीं देखे तब उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वही इधर इस घटना के बाद पीड़ित महिलाएं थाना पहुँच मामले की जानकारी जक्कनपुर थाने की पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल के आसपास के CCTV कैमरे खंगाल मामले की पड़ताल में जुटी है।

You may have missed