September 19, 2026

CM की विपक्ष एकता पर लोजपा (रा) का तंज, तिवारी ने कहा- विपक्ष को एकजुट कर PM बनने का ख़्वाब देख रहे नीतीश

पटना। लोजपा (रा) ने नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मुहिम पर चुटकी ली है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार की हालत उस दुल्हे वाली हो गई है जिसकी बारात में जाने को कोई तैयार ही नहीं। अब तो इस बात का डर है कि दुल्हा कहीं बाराती ही न ढूँढता रह जाए और दुल्हन किसी और की हो जाए। वही आगे तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार दरवाजे-दरवाजे मत्था टेक कर यह अपील करते चल रहे हैं कि सभी विपक्षी दल एक साथ आकर उन्हें अपना नेता मान लें, लेकिन शायद वे भूल रहे हैं कि विपक्ष में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं जिनकी पकड़ नीतीश कुमार से कहीं ज्यादा है। वे किसी सुरत में उन्हें अपना नेता नहीं मान सकते। वही तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति बिना खैरात आज तक कभी CM नहीं बन सके तो, वे विपक्ष को एक जूट कर PM बनने का ख़्वाब देख रहे है। इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा की नीतीश जी को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि वह खुद के दम पर अपनी काबिलियत से कितनी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

You may have missed