February 20, 2026

PATNA : बिहटा में बालूघाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

पटना। राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौल बालू घाट सह बांध पर शुक्रवार की अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने शव को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास की है। उसने फुल पैंट और व्हाइट हाफ शर्ट पहनी है। बताया जा रहा कि अपराधियों ने हत्या कर सुनसान जगह देखकर शव को फेंका है। लोगों का ये भी कहना है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई होगी। वही पंचायत के स्थानीय मुखिया ने बताया कि बिंदौल बांध पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक गांव के बाहर का है। मामले में बिहटा थाना की पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक एक व्यक्ति का मिलने की सूचना मिली। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा। पुलिस छानबीन में जुटी है।

You may have missed