पटना सहित बिहार के 37 जिलों में आंधी-बिजली का यलो अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

पटना। राजधानी पटना में मंगलवार का मौसम साफ रहा। वही तेज धूप भी निकली। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में पिछले 2 दिन से आंधी-बारिश का दौर जारी है। राजधानी पटना में सोमवार देर रात हल्की बारिश हुई। हालांकि, मंगलवार को यहां का मौसम साफ रहा। वही राज्य के कई जिलों में अभी भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए सभी 38 जिलों में आंधी-बिजली का यलो अलर्ट जारी किया है। वही इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बिहार में नमी आ रही है। इससे बिहार के सभी हिस्सों में 3 मई तक आंधी और हल्की बारिश के आसार है। 4 मई से मौसम में बदलाव होगा।
इन जिलों में बिजली और तेज हवा का अलर्ट
वही मौसम विभाग के अनुसार, जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिले शामिल हैं। वही मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 4 मई से उत्तर बिहार के सभी जिलों में पुरवा हवा चलने की संभावना है। वही पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बेगूसराय का 29.5 डिग्री, नालंदा का 29.7 डिग्री, गया का 32.3 डिग्री, नवादा का 31.5 डिग्री, जमुई का 30.2 डिग्री, भोजपुर का 31.5 डिग्री, औरंगाबाद का 33.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 30 डिग्री, मोतिहारी का 30.5 डिग्री, वैशाली का 29.2 डिग्री, खगड़िया का 30.6 डिग्री, बांका का 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।

About Post Author

You may have missed