February 25, 2026

PATNA : शादी समारोह से लौट रहे मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे

पटना। राजधानी पटना के बिक्रम प्रखण्ड के नगहर पंचायत के वर्तमान मुखिया अजीत कुमार वर्मा के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने बिक्रम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास बीते देर रात्रि को जमकर फायरिंग की। वही इस घटना में वो बाल-बाल बच गए। वही बिक्रम पुलिस एवं पालीगंज SP अवधेश सरोज दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। मुखिया की गाड़ी पर गोली के कई निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुखिया अजीत कुमार वर्मा ने बताया की बीते देर रात्रि 11.30 के आसपास वो शादी समारोह से कार से लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी बिक्रम थानाक्षेत्र के डिहरी नहर रोड के गोविंदपुर गांव के पास पहुंची, बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। पालीगंज SP अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया की बिक्रम प्रखंड के मुखिया अजीत कुमार वर्मा के ऊपर बीते देर रात्रि कार पर फायरिंग हुई सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed