February 24, 2026

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दवा व्यवसाई के स्टाफ को मारी गोली, हालत गंभीर

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में बेख़ौफ अपराधियों का तांडव जारी है। मोतिहारी में आज एक दवा व्यवसाई के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर अपराधियो ने घायल कर दिया है। दवा के थोक विक्रेता गुप्ता ड्रग के स्टाफ छौड़ादानो से लहना वसूल कर मोतिहारी लौट रहे थे तभी रास्ते मे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरकैना में मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने स्टाफ से पहले रुपया वाला काला बैग छीनना चाहा पर असफल होने पर अपराधियो ने तीन गोली मार दिया और आराम से फरार हो गए। घायल स्टाफ को एक राहगीर ने अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनकी हालत गम्भीर बनी हुईं है।

You may have missed