मरीन ड्राइव पर स्टंट करने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान, कई मोटरसाइकिल जब्त

पटना। राजधानी पटना के गंगा पथ पर गांधी मैदान थाने की पुलिस ने रोको टोको अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 4 संदिग्ध बाइक जब्त किए गए। वहीं, एक युवक को हिरासत में लिया है। बुधवार रात पीएमसीएच जाने वाले रूट पर यह अभियान चलाया गया। गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया पटना के गंगा पथ पर पीएमसीएच जाने और आने वाले रूट पर शाम ढलते ही बाइकर्स का दबदबा हो जाता। हर दिन गंगा पथ पर स्टंट करने वालों द्वारा कितनी ही घटना सामने आती है। ऐसे में स्टंट पॉइंट बन चुके कमिश्नर कार्यालय के ठीक सामने से देर शाम लगने वाले बाइकर्स के जमावड़े और अलग से साउंड बूस्टर साइलेंसर असेम्बल करने वालों पर सख्ती दिखाना जरूरी हो गया है। इसके लिए पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। वही पटना के बुद्धा कोलोनी थाना प्रभारी के द्वारा गंगा पथ पर चलाई गई। मुहिम के दौरान तीन हाई स्पीड बाइक, जिसमें अलग से साइलेंसर असेंबल की गई थी उसे कब्जे में लिया गया था। इस दौरान गंगा पथ के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चौड़ी गंगा पथ की सड़क पर स्टंट करने वाले बाइकर्स में खलबली मच गई थी।

You may have missed