February 19, 2026

सड़क हादसा : पटना में टैंकर लॉरी ने बाइक को मारा जोरदार टक्कर, एक की गई जान

पटना। राजधानी के फुलवारीशरीफ स्थित नया टोला में एक तेल से भरी टैंकर लॉरी ने मोटरसाइकिल सवार महिला को सोमवार को कुचल डाला। वही इस हादसे में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उनके पुत्र बाल-बाल बच गए। वही इस घटना के बाद टैंकर लॉरी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा नया टोला इलाका में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। वही मृतक महिला की पहचान विमला देवी गर्दनीबाग के रूप में की गई है। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग निवासी विमला देवी अपने बेटे के साथ पटना एम्स से एक व्यक्ति से मिलकर अपने घर गर्दनीबाग लौट रही थी। वही इसी क्रम में नया टोला के नजदीक पश्चिम दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे तेल की टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार महिला को कुचल डाला। इस हादसे में महिला का पुत्र बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक के नीचे आने से घटनास्थल पर ही महिला की कुचलकर मौत हो गई। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग सड़क पर जमा हो गए। वही इस मामले को लेकर नया टोला इलाके में घंटों अफरा-तफरी और सड़क जाम का माहौल बन गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया गया।

You may have missed