उपेन्द्र कुशवाहा के विरासत बचाओ नमन यात्रा का सिवान में हुआ समापन, होली के बाद होगी दूसरे चरण की शुरुआत

पटना। रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की विरासत बचाओ नमन यात्रा का पहला चरण सोमवार को सिवान के बिन्दुसार में समाप्त हुआ। बता दे की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शहीद चंद्रशेखर उर्फ़ चंदूजी के स्मारक पर माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित किया और यात्रा के पहले चरण की समाप्ति का एलान किया। रालोजद नेता नेता फज़ल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी दी है। वही यात्रा का दूसरा चरण होली के बाद 15 मार्च से शुरू होगा और 20 मार्च को ख़त्म होगा। बता दे की दुसरे चरण की यात्रा की शुरुआत नालंदा जिले से होगी और अरवल में शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ख़त्म होगी। मिली जानकरी के अनुसार 28 फ़रवरी को पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा के बापू आश्रम से उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में विरासत बचाओ नमन यात्रा शुरू हुई थी। कुशवाहा यात्रा के दौरान 13 जिलों में गए और अपने पूर्वजों को नमन किया। वही इस दौरान उन्होंने सैंकड़ों जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से सरोकार बनाया।

वही मल्लिक ने बताया कि यात्रा से लोग बड़ी तादाद में जुड़े और कुशवाहा की बातों को सुना। सभी जिलों में यात्रा का ज़ोरदार स्वागत हुआ और लोगों ने कुशवाहा के फैसले को सराहा और स्वागत किया। मल्लिक ने बताया कि यात्रा के दौरान दुसरे दलों के जिला और प्रदेश स्तर के सैंकड़ों नेता कुशवाहा की नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए रालोजद में शामिल हुए। वही आगे मल्लिक ने कहा कि यात्रा में लोग कुशवाहा से मिले और वर्तमान व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ मुखरता से आवाज़ उठाई। वही उन्होंने कुशवाहा के JDU छोड़ कर नया दल बनाने के फैसले का स्वागत भी किया और आने वाले दिनों में ताक़त देने का भरोसा दिलाया। वही उन्होंने ने बताया कि कुशवाहा ने सोमवार को मुज़फ्फ़रपुर से यात्रा शुरू की और रेवाघाट, मकेर, भेलदी, सोन्हो होते हुए सारण जिला के गढ़खा पहुंचे व जगलाल चौधरी के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। फिर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। वहां से वे कोमा एकमा होते हुए सिवान के बिन्दुसार पहुंचे थे।

About Post Author

You may have missed