February 11, 2026

पटना में बीएसएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की चिराग पासवान ने की निंदा, छात्रों के पक्ष में किया ट्विट

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में बीएसएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा और अभ्यर्थियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया है। चिराग पासवान ने छात्रों के पक्ष में ट्विट कर कहा है कि पार्टी छात्रों के शांतिपूर्ण महा आंदोलन का समर्थन करती है और वे हर कदम पर उनके साथ हैं। पासवान ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड में प्रशासन के द्वारा बीएसएससी अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लाठी से कभी कलम की आवाज दबाई नही जा सकती। चिराग पासवान ने आगे कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करते है। उन्होंने बिहार में स्थिति इतनी भयावह कर रखी है कि अपने हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने पर भी लाठियां खानी पड़ती है। चिराग पासवान नें कड़े लहजे में सरकार को चेताते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) छात्रों के मांगो का पूर्ण समर्थन करती है साथ ही बिहार सरकार से मांग करती है की इनकी जायज मांगों को पूर्ण करें।

You may have missed