February 22, 2026

PATNA : डीएम ने किया धान फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण

पटना,पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के निरखपुर पालीगंज पंचायत पहुंचकर पटना ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को धान फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक पंचायत में रैंडम ढंग से चयनित 5 खेतों में इस पद्धति से कटाई करके सांख्यिकी कार्यालय द्वारा फसल उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। जिसको लेकर पटना ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के निरखपुर पालीगंज पंचायत में पहुंचे तथा धान फसल की कितनी प्रयोग का निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से धान ख़रीदने और ससमय भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। वही इस मौके पर पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुमेर सिंह, पालीगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed