PATNA : हार्ड कोर नक्सली को एसएसबी ने किया गिरफ्तार, 2016 से चल रहा था फरार

पटना। एसएसबी ने 2016 से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली जयराम यादव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ परैया में पोकलेन मशीन जलाने और लेवी की मांग करने केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार उसके पीछे पड़ी थी। पर वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। वह लगातार जंगलों में अपना ठिकाना बनाए हुए था। लेकिन एसएसबी ने शेरघाटी क्षेत्र से शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हो सका है। एसएसबी इस नक्सली की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में ठंड के दिनों में परैया थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य में जुटी कंपनी से नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी। लेवी नक्सली संगठन पीएलएफआई की ओर से मांगी गई थी।

वही लेवी नहीं दिए जाने पर नक्सलियों ने कंपनी के पोकलेन मशीन को रात के अंधेरे में आग के हवाले कर दिया था। साथ निर्माण कार्य में जुटे मजूदरों को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। साथ ही दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए मौके से नक्सली फरार हो गए थे। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने संबंधित मामले में जांच पड़ताल के बाद पीएलएफआई के एक्टिव मेम्बर जयराम यादव और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। संबंधित मामले में जयराम यादव लंबे से समय से फरार चल रहा था। एसएसबी बीबी पेसरा के अधिकारी रामवीर कुमार ने बताया कि जयराम को जिला पुलिस की तकनीकी सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। जयराम का नहीं पकड़ा जाना स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

About Post Author

You may have missed