Live Update: लोकसभा चुनाव एक या दो चरणों में होने चाहिए: नीतीश

नई दिल्ली/पटना। लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आज रविवार को 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के सांतवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके लिए शनिवार शाम ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अंतिम चरण के मतदान का पल-पल का अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

मतदान शुरू होने से पहले प्रत्येक बूथ पर पार्टियों के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल डालकर ईवीएम चेक की गई। प्रत्येक बूथ पर 50 मॉक पोल डालकर ईवीएम मशीन चेक की गई। इसके बाद इन मॉक पोल को मशीन से डिलीट कर आधिकारिक मतदान शुरू हो चुका है। शांति पूर्ण मतदान के लिए सभी वोटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त किए गए हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों हुई हिंसा को देखते हुए सुरक्षा बलों को ज्यादा अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है।

मतदान के अंतिम चरण में कुल 918 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लगभग 10 करोड़ मतदाता आज इनकी राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं। इनमें वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा नाम हैं। सातवां चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की है। चुनाव से कुछ समय पहले ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। सक्रिय राजनीति में आते ही उन्हें पार्टी महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अंतिम चरण में इसी पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में ये सातवां चरण केवल भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

04:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

मनेर के ब्यापुर में RJD-BJP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, मतदान केन्द्र पर RJD- BJP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, BJP के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के बेटे के साथ मारपीट, राजद के पक्ष में वोट डलवाने का लगाया गया आरोप, गंभीर हालत में घायल लोग पीएमसीएच रेफर.

पालीगंज के बूथ 101, 102 पर फायरिंग सरकुना बूथ पर लोगों ने किया जमकर हंगामा लोगों ने EVM को तोड़कर किया पथराव, आत्मरक्षा में पुलिस ने कई राउंड की फायरिंग, बूथ से 2 मतदानकर्मी भी हैं गायब, मतदानकर्मी के अपहरण की बात से आयोग का इनकार, VVPAT की हालत ठीक, EVM को बदला गया.

01:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

तेजप्रताप के मर्सिडीज का टूटा शीशा, बाउंसरों ने मीडियाकर्मी को पीटा: तेज प्रताप यादव वोट देने पहुंचे। वोट डालने के बाद जा रहे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोका तो ड्राइवर ने पैर पर चढ़ा दिया। जिसके बाद धक्का-मुक्की के कारण तेजप्रताप के गाड़ी का शीशा टूट गया। जिससे नाराज उनके बाउंसरों ने मीडियाकर्मी की पिटाई कर दी। घटना पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ के पास की हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ईरिक्शा से वोट देने के लिए पहुंचे थे। लौटने के दौरान वह कार से लौट रहे थे। इस दौरान ही उनकी कार का शीशा टूट गया। जिससे नाराज उनके सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मी की पिटाई कर दी। जिसके बाद हंगामा हो गया।

रामकृपाल यादव,भाजपा प्रत्याशी: पाटलिपुत्र में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अपनी हार देख कर हताशा हो गयी हैं, उसके समर्थक वोटरों को डरा धमका रहे हैं, वोट डालने से रोक रहे हैं ।

12:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

11 बजे तक मतदान: सातवें चरण में बिहार में 11 बजे तक 18.75 % मतदान, नालंदा में 17.61 % मतदान, पटना साहिब में 15.83 % मतदान, पाटलिपुत्र में 20.75 % मतदान, आरा में 17.62 % मतदान, बक्सर में 16.80 % मतदान, सासाराम में 17.40 % मतदान, काराकाट में 18 % मतदान, जहानाबाद में 26 % मतदान।

9:29 : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 9 बजे तक बिहार में 10.65%, हिमाचल प्रदेश में 0.87%, मध्य प्रदेश में 7.16%, पंजाब में 4.64%, यूपी में 5.97%, पश्चिम बंगाल में 10.54%, झारखंड में 13.19%, चंडीगढ़ में 10.40% वोटिंग दर्ज की गई।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, विधान परिषद के सदस्य डा.अशोक चौधरी ने आज पटना साहिब लोकसभा के बाँकीपुर विधानसभा अंतर्गत अपने मतदान केन्द्र संख्या-345 संत पाँल प्राइमरी स्कूल, बुद्धा काँलनी में अपनी पत्नी  नीता केस्कर चौधरी के साथ मतदान किया ।

सुबह 11.00 बजे: नालंदा में उग्र ग्रामीणों ने राजगीर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बंधक बनाया है। ग्रामीण उनपर प्राथमिक विद्यालय चंदौरा के बूथ 299 पर एक व्‍यक्ति से वोट दिलाने काआरोप लगा रहे हैं।
– सुबह 10.35 बजे: काराकाट लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 154 (गौरी शंकर मध्य विद्यालय, संझौली) के तृतीय मतदान अधिकारी अजीत कुमार को मतदान केंद्र से हटाया गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि वे किसी उम्मीदवार को वोट देने के लिए बोल रहे थे। मामले की जांच चल रही है।

गया- पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने किया मतदान, खिजरसराय प्रखंड में पैतृक गांव में बूथ 37 पर डाला वोट, मतदान के बाद जीतन राम मांझी ने दिया बयान- ‘बिहार में 70% परिणाम महागठबंधन के पक्ष में’

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने किया मतदान, पटना में धीमी गति से मतदान होने का लगाया आरोप, प्रेमचंद मिश्रा ने नीतीश के बयान का किया समर्थन, मतदान के कम चरण होने चाहिये ‘लेकिन नीतीश कुमार ने निर्णय लेने में बहुत देर कर दी’

मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव का बयान- अंतिम चरण में भी NDA के पक्ष में जनता, विपक्ष के पास पीएम का उम्मीदवार कौन, पीएम पद का कोई वेकैंसी नहीं. शत्रुघ्न सिन्हा को खामोश कर दिया जनता ने, मीसा भारती को हमेशा आशीर्वाद देते रहेंगे

पूर्व मंत्री नागमणि का ट्वीट- मैंने प्रण किया, उपेंद्र कुशवाहा का नामोनिशान मिटा दूंगा, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की सभी 5 सीटों पर होगी हार, नीतीश कुमार और नागमणि की जोड़ी रंग लायी है.

बिहार के गया में दबंग बाहुबली अतरी के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव का पुत्र रंजीत यादव को बथानी पुलिस ने धर दबोचा है। विदित हो कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में अंतिम चरण के मतदान के दौरान गया जिला के अतरी विधानसभा क्षेत्र में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में गया के एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया है। रंजीत यादव पूर्व विधायक का दबंग राजेंद्र यादव का बड़ा पुत्र है , जो दबंगई के कारण अतरी इलाके में चर्चित रहा है।

सुबह 10.24 बजे: पटना में वोट देने बूथ पर पहुंचा लालू यादव का परिवार। राबड़ी देवी व मीसा भारती सहित परिवार ने डाला वोट। जेल में रहने के कारण नहीं आ सके लालू। इस दौरान अवसर पर राबड़ी देवी ने कहा कि देश खतरे में है। 

लोकसभा चुनाव : जहानाबाद में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने अपने गांव सुगाओ में अपने मताधिकार का किया प्रयोग।

बिधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने किया मतदान, 153 नंबर बूथ पर।


9:15 : पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना के बूथ नंबर 77 पर अपना वोट डाला। रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है।

बख्तियारपुर के बूथ शंख्या 201 पर भाजपा बिधायक रणविजय सिंह ने किया मतदान।

फतुहा हाईस्कूल के बूथों पर ग्रामीण एसपी संजय सिंह ने किया निरीक्षण।

7.30 : बख्तियारपुर बूथ संख्या 232/233  अब्बू महमदपुर पर ईवीएम खराब, मतदाताओं में आक्रोश।

बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को आठ सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर वोटिंग जारी है। आज 1.52 करोड़ मतदाता 157 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आखिरी दौर में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, अश्विनी चौबे और आरके सिंह अपने-अपने क्षेत्र में आमने-सामने के मुकाबले में फंसे हैं।

– सुबह 9.50 बजे: आरा के बड़हारा स्थित बूथ संख्‍या 99 पर विधायक सरोज यादव के समर्थकों व पिता की पुलिससेझड़प हो गई है। वोट देने पहुंचे समर्थकों की पुलिस से झड़प के बाद मामला बढ़ गया। घटनास्‍थल पर विधायक भी पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।


– सुबह 9.35 बजे: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव के मतदाता पहचान पत्र में दूसरे की तस्‍वीर लगी है। इस बड़ी लापरवाही की जानकारी मिलने पर हड़कम्‍प मच गया है। चुनाव आयोग ने कहा, तेजस्‍वी को वोट देने में कोई पेरशानी नहीं होगी। लापरवाही के लिए जिममेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
– सुबह 9.15 बजे: सुबह नौ बजे तक कुल 8.08 फीसद मतदान
– सुबह 8.20 बजे: पहले घंटे के मतदान का आंकड़ा जारी। चुनाव आयोग के अनुसार सभी आठ सीटों पर कुल 4.78 फीसद मतदान हो चुका है। बूथों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती जा रहीं हैं।

– सुबह 8.00 बजे: पहले घंटे में कई जगह ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ। बक्सर के बूथ संख्‍या 280 की ईवीएम खराब मिली। बक्सर लोकसभा के सूर्यपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विघालय बारूण (बूथ 274) पर भी ईवीएम खराब रहने के कारण मतदान बाघित हुआ। जहानाबाद के काको प्रखंड प्राथमिक विद्यालय बूथ, पर इवीएम खराब मिली। काराकाट लोकसभा के डेहरी शिवगंज बूथ 266 व अकोढ़ी गोला प्रखंड के बूथ संख्या 52 पर ईवीएम में आई खराबी। भभुआ के बिजरा गांव में ईवीएम में खराबी से मतदान देर से शुरू हुआ। पटना के खगौल स्थित लखनीबिगहा बूथ संख्या 226 पर भी ईवीएम खराब मिली।
– सुबह 7.45 बजे: उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने किया मतदान।
– सुबह 7.25 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के बाद कहा कि चुनाव एक या दो चरणों में होने चाहिए। इतनी गर्मी में इतना लंबा चुनाव नहीं होना चाहिए। चुनाव फरवरी-मार्च या अक्‍टूबर-नवंबर में होने चाहिए। यह आम लोगों से जुड़ा मामला है। इसके लिए वे सर्वदलीय बैठक की पहल करेंगे।

– सुबह 7.25 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के बाद कहा कि पांचसाल के दौरान एनडीए ने काम किया है। उनके आधार पर वोट की उम्‍मीद है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बेटे निशांत के साथ वोट देने पटना के बूथ पर पहुंचे। इस दौरान संदेश दिया- पहले मतदान, फिर जलपान।

– सुबह 7.00 बजे: बिहार की आठ लोकसभा सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर मतदान शुरू।
– सुबह 6.45 बजे: बिहार की आठ लोकसभा सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर मतदान शुरू होने वाला है।
– सुबह 6.30 बजे: अधिकांश मतदान केंद्रों (बूथों) पर मतदाता कतारों में लग गए हैं। मतदान कर्मी मॉक पोलिंग की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

मतदान फीसद, एक नजर
– सुबह 08 बजे: कुल 4.78 फीसद मतदान।
– सुबह 09 बजे: कुल 8.08 फीसद मतदान।

दांव पर इन दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा

बिहार में अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी चुनाव है। पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के गढ़ सेंध लगाने में जुटीं हैं। वहिां उनका मुकाबला भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) के रामकृपाल सिंह से है। काराकाट में राष्‍ट्रही लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्‍याशी व पूर्व सांसद महाबली सिंह से मुकाबले में घिरे हैं। सासाराम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद छेदी पासवान के बीच लड़ाई है। पटना साहिब सीट पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से है। बक्‍सर सीट पर भाजपा के अश्विनी चौबे और राजद के जगदानंद सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। कहना न होगा कि अंतिम चरण के मतदान में रविवार को इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है।

8:45 : गुरदासपुर, पंजाब के डेरा बाबा नानक में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते अभिनेता व भाजपा प्रत्याशी सनी देयोल।

8:15 : ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
8:00 : हिमाचल के कुल्लू और जोगेन्द्र नगर में ईवीएम खराब होने से मतदाता निराश। अब तक शुरू नहीं हुई वोटिंग। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के पालमपुर में भी ईवीएम खराब, पोलिंग पार्टी से भिड़े नाराज मतदाता।
7:48 : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण खोजवाँ प्राथमिक विद्यालय मॉडर्न बूथ से वापस हो रही महिलाएं।
7:30 : क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर के गढ़ी गांव के एक सरकारी स्कूल गढ़ा पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे हैं। वह आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगे हुए हैं।
7:15 : सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही गड़बड़ियों की शिकायत सामने आने लगी है। यूपी के चंदौली जिले में मतदान केंद्र पर पहुंचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि शनिवार को तीन लोगों ने उनकी उंगलियों पर जबरन मतदान की स्याही लगा दी। इसके बाद उन्हें 500 रुपये का नोट पकड़ा दिया गया। चंदौली के एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि संबंधित लोग अपना मतदान कर सकेंगे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

7:03: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पोलिंग बूथ नंबर 246 पर सुबह-सुबह मतदान किया। वह मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग सेंटर पहुंच चुके थे।
7:00: सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू।
6:30: सातवें चरण का मतदान शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर मॉक पोलिंग की जा रही है। थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा।

9:20 : मध्य प्रदेश के इंदैर में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पोलिंग बूथ नंबर 316 पर मतदान किया।

About Post Author

You may have missed