September 18, 2025

बाढ़ : 5 वर्षों से फरार हत्यारोपी राजकुमार राम गिरफ्तार, एक विक्षिप्त को चोर समझ ले ली थी जान

बाढ़। बाढ़ पुलिस को 5 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बाढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या में शामिल 5 वर्षों से फरार चल रहे हत्यारा राजकुमार राम अथमलगोला थाना क्षेत्र के कमरा पर पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही आईओ राकेश कुमार ने छापा मार कर उसे दबोच लिया। हत्यारोपी राजकुमार राम मूल रूप से नदावा गांव का रहने वाला बताया जाता है।
बता दें थाना क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ रेलवे स्टेशन स्थित बेढ़ना रेलवे गुमटी के पास 5 वर्ष पूर्व कोयले की दुकान चलाने वाले गिरफ्तार आरोपी राजकुमार राम ने एक विक्षिप्त की हत्या उस वक्त कर दी थी जब उक्त विक्षिप्त भीख मांगने के उद्देश्य उसके घर में घुस आया था। जिसे चोर समझ कर राजकुमार ने उसके माथे पर कड़ा प्रहार कर मौत की नींद सुला दिया और अपना दुकान-मकान छोड़ फरार हो गया और आज तक वह पुलिस से बचते रहा था।

You may have missed