पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी : मोकामा में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेन, तीन गिरफ्तार

बाढ़ (कमोद कुमार)। बाढ़ अनुमंडल के मोकामा में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैै। पुलिस ने वर्षों से चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेन किया है। इस संबंध में बाढ़ एएसपी अमरीश राहुल ने खुलासा किया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मोकामा इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा ने टीम गठित कर इस अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेन किया है।


मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में तकरीबन 20 साल से अवैध हथियार बनाने का धंधा चल रहा रहा था। पांच साल पूर्व भी पुलिस ने छापेमारी कर यहां से भारी संख्या में हथियार की बरामदगी की थी, लेकिन बाद के दिनों में पुन: मिनी गन फैक्ट्री धड़ल्ले से चलने लगी। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मोर गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए और आनन-फानन में मोकामा इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त जगह पर छापामारी की गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह भी फैक्ट्री में निर्मित-अर्धनिर्मित हथियार देख कर हैरान रह गयी। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस मोर गांव में लगातार छापामारी कर रही है। इधर, बाढ़ एएसपी अमरीश राहुल ने इस कामयाबी के लिए पूरी टीम को सम्मानित करने के लिए अनुशंसा की बात कही है।
जप्त शराबों को किया गया विनष्ट
वहीं दूसरी ओर बाढ़ अनुमंडल के सभी 15 थानों से जप्त शराब का आज एसडीएम बाढ़ सुमित कुमार की मौजूदगी में विनष्टीकरण किया गया।

About Post Author

You may have missed