सिटीमोट नाला के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

पटना सिटी। नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अशोक राजपथ के पूरब दरवाजा स्थित पुराना सिटीमोट नहरनुमा नाला था। इस नहरनुमा नाला से नाव पर सामान लड़ कर आता-जाता था। सज यह नहरनुमा नाला का अस्तित्व नाली तक मुश्किल से बचा है। नगर निगम के ईओ सुशील कुमार मिश्र, राजस्व पदाधिकारी उमाशंकर सिंह, सिटी मैंनेजर रणधीर किशोर, दल प्रभारी अनिल कुमार सिंह, रितेश कुमार रंजन आदि मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और बल के साथ निकले। सिटीमोट नाला पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया। ईओ एसके मिश्र ने बताया कि अभी अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों से एक लाख 45 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। ईओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिटीमोट के बाद पश्चिमी मोट से भी अतिक्रमण हटेगा।

4 thoughts on “सिटीमोट नाला के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

  1. Pingback: bursa travesti
  2. Pingback: bursa travesti
  3. Pingback: pg slot
  4. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed