February 15, 2026

22 अक्टूबर को सीवान, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में सीएम नीतीश की चुनावी सभा

पटना। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और विरोधियों को निशाने पर ले रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को सीएम नीतीश अपने निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को पांच सभाएं करेंगे। जिसमें उनके साथ केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा शामिल होंगे। एनडीए समर्थित प्रत्याशियों द्वारा आयोजित निश्चय संवाद सभा को संबोधित करने हेतु पार्टी के मुख्यमंत्री पटना से सीवान, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी के लिए पहली सभा सारण जिला अंतर्गत दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का मैदान, धनौती में संबोधित करेंगे। वहीं मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पारू विधानसभा क्षेत्र के जगत सिंह उच्च विद्यालय का मैदान, मानीकपुर, प्रखंड-सरैया में भाजपा प्रत्याशी के लिए दूसरी सभा एवं जदयू प्रत्याशी के लिए मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय का मैदान, मीनापुर में संबोधित करेंगे। वहीं चौथी और पांचवी सभा का आयोजन समस्तीपुर जिला अंतर्गत उच्च विद्यालय का मैदान, सुगर मिल, हसनपुर तथा दुर्गा स्थान, सिंघिया, प्रखंड-विभूतिपुर में किया गया है।

You may have missed