February 15, 2026

21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे पूर्वी चंपारण, सारण और वैशाली में चार सभाएं

पटना। निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल चार सभाएं करेंगे। जिसमें उनके साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण, सारण और वैशाली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निश्चय संवाद सभा को संबोधित करेंगे।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 21 अक्टूबर को उनकी पहली सभा पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत केसरिया विधानसभा के उच्च विद्यालय का मैदान, केसरिया में होगी। वहीं सारण जिला अंतर्गत दूसरी सभा मढ़ौरा विधानसभा के इस्लामिया उच्च विद्यालय, ओलहनपुल एवं तीसरी सभा परसा विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा उच्च विद्यालय का मैदान, सुतिहार में तथा चौथी निश्चय संवाद सभा का आयोजन वैशाली जिला अंतर्गत राजापाकर (अजा) विधानसभा क्षेत्र के एसपीएस कॉलेज का मैदान में संपन्न होगी।

You may have missed