January 26, 2026

बाढ़ : 2018 से फरार कथित हत्यारा गिरफ्तार, बेटी के प्रेमी को मार डालने का है आरोप

बाढ़। 2018 से फरार चल रहा एक और कथित हत्यारा को पटना की बाढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इसकी गिरफ्तारी बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव के पास से बाढ़ थाना कांड संख्या 12/18 आईपीसी की धारा 364 /302 /120(बी) 34 के अंतर्गत हुई है।
बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में बाढ़ से पढ़कर अपने घर हासनचक साइकिल से जा रहे एक युवक को अगवानपुर गांव के पास से अगवा कर लिया गया था और उसकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया था। गंगा से उक्त युवक का शव बरामद हुई थी। उस समय तहकीकात में पता चला था कि उस युवक का बुधवार को गिरफ्तार हुए अपराधी जितेंद्र यादव की पुत्री के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गिरफ्तार जितेंद्र यादव और उसके बेटी का प्रेमी दोनों एक ही गांव हासन चक के ही रहने वाले बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि जितेंद्र यादव को जब यह पता चला कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग उक्त युवक से चल रही है तो इससे नाराज गिरफ्तार जितेंद्र यादव ने उक्त युवक को ठिकाने लगा दिया।

You may have missed