September 21, 2026

पटना एम्स में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 1 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 1 मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में रूपसपुर के 54 वर्षीय भरत प्रसाद सिंह की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 1 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जो बक्सर निवासी हैं। इसके अलावा एम्स में 8 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed