September 21, 2026

नालंदा : राजगीर-फतुह पैसेंजर ट्रेन की 2 बोगियां पटरी से उतरी, नही हुआ जानमाल के नुकसान

नालंदा, बिहार। नालंदा जिले के राजगीर रेलवे स्टेशन पर राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी बेपटरी हो गई है। बताया जाता है कि राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी राजगीर से निर्धारित समय पर खुली है। महज 40 फिट आगे बढ़ने पर वह डिरेल हो गई, जिसमें दो बोगी बेपटरी हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन के पहिए के नीचे लकड़ी का गुटका रखे होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेल के उच्च पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। इस ट्रेन के सभी यात्रियों को दूसरे ट्रेन से पटना भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक को सही करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

You may have missed