September 20, 2026

महाशिवरात्रि पर बक्सर में 2 सड़क दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

बक्सर, बिहार। बक्सर जिले में दो अलग सड़क दुर्घटना में 18 लोग घयाल हो गए है। सभी लोगों को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पहली घटना फफदर मोड़ पर हुई। यहां पिकअप चालक ने पीछे से सवारियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं दूसरी घटना ब्रह्मपुर बाबा बरमेश्वर नाथ के पास से जल चढ़ा कर आ रहे श्रद्धालु की ऑटो पलटने से हो गई। यह घटना मॅसार्हिया पुल के समीप शाम करीब 4:00 बजे की है। घटना में ऑटो पर सवार सभी लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। कोरानसराय बाजार से सवारी भर कर ऑटो बगेन जा रही थी। तभी फफदर मोड़ के सभीप बेलगाम पिकअप चालक ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे ऑटो चालक की संतुलन बिगड़ गई। और ऑटो सड़क किनारे लगे वृक्ष में जा टकराई। इसके बाद ऑटो पलट गई, और ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि, चौगाईं PHC में घंटों इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए 8 लोगों को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी

वहीं, शिवरात्रि पर ब्रह्मपुर बाबा बरमेश्वर नाथ के पास से जल चढ़ा कर आ रहे श्रद्धालु की ऑटो पलटने से सभी लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना मुरार थाना क्षेत्र के कोरानसराय बगेन पथ के मॅसार्हिया पुल के समीप लगभग 4:00 बजे की है। घटना में ऑटो पर सवार सभी लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मॅसार्हिया पंचायत के पूर्व मुखिया शिव जी प्रसाद चौगाईं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी को दी। जिसके बाद CSC चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर भेज कर सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

You may have missed