September 20, 2026

पूर्णिया में सुधा डेयरी के टैंकर से 1182 लीटर विदेशी शराब बरामद, नेपाल से हो रही थी तस्करी

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से सटे कसबा प्रखंड की पुलिस ने सुधा डेयरी के टैंकर से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की। पुलिस को सुधा डेयरी के टैंकर में दूध की जगह 1182 लीटर विदेशी शराब मिली है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इसे अपनी उपलब्धि के रूप में देख रही है। मगर झारखंड, बंगाल और नेपाल के बॉर्डर से पूर्णिया की अच्छी-खासी दूरी होने के बाद भी शराब तस्कर सैकड़ों थाने की पुलिस को चकमा देकर शराब की खेप यहां तक ले आए थे। कसबा पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही टाटा 407 को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पिकअप में रखे 48 खाली मिल्क ट्रे को भी अपने कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के संबंध में डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि 29 मई की शाम गश्ती के दौरान एनएच 57 पर सुधा डेयरी की पिकअप संदेहास्पद स्थिति में मिली। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस को बियर की बोतल मिली।

You may have missed