कोरोना संक्रमण के कारण रूस में फिर लगा 11 दिनों का लॉकडाउन, कोरोना के नए केस के बाद लिया गया निर्णय

रूस। कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया को पहला टीका देने वाले देश रूस में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने पैर पसार लिया है। हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं वही 24 घंटे में हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,096 नए केस दर्ज किए गए हैं और 1,159 लोगों की मौत हुई। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रूस की राजधानी मॉस्को ने 11 दिन के लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। बता दे कि यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है।

वही हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। इसको देखते हुए रूस सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के साथानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों भी बंद हो गए हैं। यहां केवल खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

About Post Author

You may have missed